Thursday, 20 September 2012

आप अपने बच्चों को ऐसा भारत देना चाहते हो ?

जिसने जन्म लिया है उसे एक दिन अवश्य मरना भी है, आपको भी 3 दिन बाद मरना है. 3 दिन बाद आपको फांसी दे दी जायेगी .आपकी मौत निश्चित है....
अब आप उस मौत के दर्द को महसूस किजिये ..... आपका परिवार और सब कुछछूट जायेगा.....
क्या आप अपने गले मे फांसी का फन्दा सोच कर कांप गये ????
अब सोचो भगत सिंह जैसे अनगिनत शहिदों को जो हंसते हंसते देश के लिये फांसी पर चढ गये थे .....
महसूस करो उनके दर्द को, और देखो आज के भ्रष्टाचार से भरे भारत को , क्या ऐसा भारत बनाने के लिये उन्होने अपनी जान की कुर्बानी दी थी ....
अब मरने की कल्पना से बाहर आइये और सोचिये ......
जब वो लोग देश के लिये मर सकते है तो क्या आप देश के लिये जी भी नहीं सकते ?????????आप लम्बी उमर जिये लेकिन ना आप बदले ना देश बदला, 20-25 साल बाद आपके बच्चे, पोते, नाती सब एक ऐसे देश मे जी रहे है जिसकी हालत सोमालिया आदि देशो से भी बदतर है , बेहिसाब आबादी है , हर तरफ मारकाट मची है, कोई कानून नहीं है, जंगलराज की सी हालत है , सभी जातियाँ कबिलों की तरह लड रही है . भूख से बेहाल गरीब अमीरों को लूट रहें हैं, अमीर उनपर गोलिया चला रहे हैं , एक पल का भी भरोसा नहीं है कब कौन आपके बच्चों को अनाथ कर दे या बच्चो को किड्नेप कर ले.
क्या आप अपने बच्चों को ऐसा भारत देना चाहते हो ? आप अपनेबच्चों को हर चीज देते है , अच्छी शिक्षा , अच्छे कपडे, अच्छे गेजेट्स ....
फिर क्या आप उन्हे अच्छा भारत नहीं देंगे ??????

No comments:

Post a Comment